फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू में शुक्रवार को कक्षा नौ से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय एडोलसेंस शिक्षा कार्यक्रम व कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ज्योति की ओर से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों, किशोर स्वास्थ्य, यौन, जनन स्वास्थ्य, लिंग संवेदनशीलता, हिंसा से सुरक्षा, मादक द्रव्यों से बचाव व स्वस्थ जीवन शैली पर विस्तार से चर्चा की और छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। द्वितीय दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चतर सिंह चौहान, प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला, उत्तरकाशी की ओर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में ज्योति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें