फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक साल में आयोग ने 3149 युवाओं का किया चयन, कई बदलाव होंगे लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल के समक्ष रखा वार्षिक प्रतिवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बीते एक साल में प्रदेश के 3149 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया। इनकी चयन संस्तुति संबंधित विभागों को भेजी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. रविदत्त गोदियाल ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के समक्ष आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन रखा।
अध्यक्ष डॉ. गोदियाल ने आयोग की ओर से किए जा रहे कार्यों, अपनाई जा रही नवाचारी पहलों की जानकारी राज्यपाल को दी। राज्यपाल ने सराहना करते हुए कहा कि आयोग को अपने कार्यों में अधिक से अधिक नवीन तकनीक का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि आयोग पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही के उच्चतम मानकों पर सदैव खरा उतरे।
विज्ञापन


राज्यपाल ने सुझाव दिया कि आयोग के 25 वर्षों के अनुभवों, चुनौतियों एवं उपलब्धियों को संकलित करते हुए एक पुस्तक का प्रकाशन किया जाना चाहिए, जिससे भविष्य में बेहतर कार्यप्रणाली विकसित करने में सहायता मिल सके। साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों में अपनाई जा रही श्रेष्ठ प्रक्रियाओं (बेस्ट प्रैक्टिसेज) का अध्ययन कर उन्हें आवश्यकतानुसार लागू करने की भी बात कही।
अध्यक्ष ने राज्यपाल को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 में आयोग की ओर से आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के माध्यम से कुल 3,149 अभ्यर्थियों की चयन संस्तुति शासन को प्रेषित की गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन की प्रक्रिया पर भी कार्य प्रगति पर है, जिससे मूल्यांकन प्रणाली को अधिक त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग एक मोबाइल एप्लीकेशन विकसित करा रहा है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को आयोग की परीक्षाओं से संबंधित समस्त सूचनाएं सीधे प्राप्त हो सकेंगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने यह भी बताया कि अभ्यर्थियों को उनके प्राप्तांक देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए आयोग की ओर से एक नई व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिसके अंतर्गत अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने प्राप्तांक आसानी से देख सकेंगे। इस अवसर पर लोक सेवा आयोग के सदस्य अनिल कुमार राणा, नंदी राजू श्रीवास्तव, डॉ. रिचा गौर, सचिव अशोक कुमार पांडे, परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा एवं व्यवस्थाधिकारी सुनील भट्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें