फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चोरी का सिलिंडर और चूल्हा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सेलाकुई थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को जमनपुर में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने बुधवार रात को क्षेत्र के ही रहने वाले आरोपी जब्बार को चोरी किए गए गैस सिलिंडर और इंडक्शन चूल्हे के साथ पकड़ा लिया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि जमनपुर निवासी शशि पठानिया ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, अज्ञात चोर उनके घर के किचन में घुस गए। चोरों ने वहां से एक भरा हुआ इंडेन गैस सिलिंडर और एक इंडक्शन चूल्हा चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी को डिक्सन ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी का सामान बेचने की कोशिश में था। आरोपी ए श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले भी कई प्राथमिकी दर्ज। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें