फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib: जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड पहुंची सेना के जवानों की टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास

Sun, 03 May 2026 12:08 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले यहां बर्फ हटाने के लिए जवान पहुंच गए हैं।
Register For Event
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब पहुंचे सेना के जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से पहले पहले सेना के जवान व गुरुद्वारा के सेवादार बर्फ हटाकर हेमकुंड साहिब पहुंच गए हैं। हेमकुंड पहुंचते ही जवानों ने सबसे पहले गुरुद्वारे के आगे अरदास पढ़ी। इसके बाद अब जवान यहीं रहकर आस्था पथ से बर्फ हटाने का कार्य शुरू करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि हेमकुंड साहिब की यात्रा 23 मई से शुरू हो जाएगी। यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए 418 इंडिपेंडेंट फील्ड नौवीं माउंटेन ब्रिगेड और गुरुद्वारे के सेवादार कुछ दिन पहले रवाना हुए थे। टीम मार्ग के सबसे बड़े अवरोधक अटलाकोटी हिमखंड को काटकर आगे बढ़ी और आज हेमकुंड पहुंची। 

Weather: मौसम खराब; देहरादून में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार
विज्ञापन


विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि सेना के जवान और गुरुद्वारे के सेवादार विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही थी। अब हेमकुंड साहिब से बर्फ हटाई जाएगी जिससे श्रद्धालुओं को आने में परेशानी ना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें