देहरादून। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली में प्रसिद्ध राज्य आंदोलनकारी जोगाराम की लिखित पुस्तक यादें का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि 87 वर्षीय जोगाराम राज्य आंदोलनकारी ही नहीं बल्कि एक विचारक और समाज सुधारक भी हैं। उन्होंने लगातार उत्तराखंड के विकास के लिए काम किया। उनकी पुस्तक एक संग्रहणीय दस्तावेज है। इस मौके पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, पूर्व आईएएस कृष्ण आर्य, हरिपाल रावत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो