रुड़की और लक्सर में अभियान के दौरान हुई तीखी नोक झोंक
संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के नेतृत्व में रुड़की में कलियर से धनौरी तक अतिक्रमण हटाया गया। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर 200 से अधिक अवैध रेहड़ी, ठेली और खोखे हटाए गए। तीन स्थायी अतिक्रमण भी ध्वस्त किए गए। उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला ने बताया कि लक्सर बाजार में सड़क किनारे, फुटपाथ और नालियों पर अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान पांच लोगों के चालान भी किए गए। इनमें कई लोग प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने का प्रयास किए उन्हें चिन्हित कर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।
भगवानपुर में दी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी
उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहसील प्रशासन ने बुधवार को लाउडस्पीकर से घोषणा की गई है। लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है, यदि सड़क, नालियों और फुटपाथ से अतिक्रमण नहीं हटाए गए, तो तहसील प्रशासन कल से अभियान चलाएगा। यह अभियान जनहित में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए है।