फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Kumbh Mela: घाट व आस्था पथ का होगा निर्माण, सीएम धामी ने दी 214 करोड़ रुपये की मंजूरी

Fri, 31 Jul 2026 10:46 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरिद्वार में पुलिस चौकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए 2.41 करोड़ के सापेक्ष पहली किश्त में 96.59 लाख की धनराशि स्वीकृत की।
Register For Event
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 के लिए हरिद्वार में घाट व आस्था पथ निर्माण के लिए 214 करोड़ की मंजूरी दी। इसमें चंडी घाट के डाउनस्ट्रीम, गौरीशंकर इलाके में गंगा नदी के बाएं किनारे पर घाट और आस्था पथ के निर्माण के लिए 98.18 करोड़ व चंडी घाट के डाउनस्ट्रीम, बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा नदी के दाहिने किनारे पर घाट और आस्था पथ के लिए 115.91 करोड़ की स्वीकृति दी।

विज्ञापन


हरिद्वार में पुलिस चौकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए 2.41 करोड़ के सापेक्ष पहली किश्त में 96.59 लाख की धनराशि स्वीकृत की। देहरादून जिले के न्यू कैंट मार्ग 1.650 किमी मार्ग को दो से तीन लेन में अपग्रेड करने के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग व वाटर सप्लाई लाइन की शिफ्टिंग कार्य के लिए 11.95 करोड़ की योजना को स्वीकृत दी। मुख्यमंत्री ने राज्य के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग, मेडिकल, पीएचडी की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति भुगतान के लिए कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से 36.84 लाख का अनुमोदन दिया।

नहाने गंगनहर में गए, वहीं समा गए: कांवड़ लेकर निकले चार दोस्तों की मौत, लोग चिल्लाए पर बचा नहीं पाए, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


निकायों व वार्डों के पेंशनरों को भी मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निकाय व उपक्रमों के पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह करने की स्वीकृति दी है। पेंशनरों को एक जनवरी 2026 से बढ़ी हुई दर पर महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें