त्यूणी में खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित शिक्षक व खिलाड़ी। स्रोत विभाग
राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन अलग-अलग वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विकासखंड चकराता के 25 विद्यालयों की खो-खो, कबड्डी और वॉलीबाल टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। अंडर-19 बालक वर्ग वालीबॉल में राजकीय इंटर कॉलेज चिल्हाड़ ने राजकीय इंटर कॉलेज हटाल को हराया। अंडर-17 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी ने राजकीय इंटर कॉलेज हावड़ा को शिकस्त दी। बालिका वर्ग कबड्डी अंडर-19 वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी ने राजकीय इंटर कॉलेज क्वांसी को मात दी। खो-खो बालक व बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी ने जीत हासिल की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनोखेलाल, रघुवीर सिंह पंवार, ब्लॉक खेल समन्वयक वीर विक्रम सिंह नेगी, खेल प्रभारी अशोक चौहान, ब्लॉक खेल सह-समन्वयक मोहम्मद जावेद खान, रविंद्र गौड़, यशपाल नेगी, सुनील शर्मा, प्रमोद रावत आदि मौजूद रहे। संवाद