फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उप खनिज भंडारणों पर लगाया जुर्माना

Sun, 09 Aug 2026 09:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खान अधिकारी के दिशा निर्देशन में विभागीय टीम ने तहसील विकासनगर के कई स्थानों पर संचालित किए जा रहे उप खनिज भंडारणों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 1.5 लाख से अधिक का अर्थदंड लगाया गया। जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल एवं अन्य शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश क्रम में जिला विभाग की टीम ने तहसील क्षेत्र के ठाकुरपुर, पौंधा व कोटड़ा संतौर में संचालित किए जा रहे उप खनिज भंडारणों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भंडारणों में अनियमितता पाए जाने पर 1.5 लाख का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें