फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun-Delhi Expressway: शामली में दो वॉल्वो बसों पर पथराव; शीशे तोड़कर अंदर घुसे पत्थर, बाल-बाल बचे यात्री

Fri, 01 May 2026 09:21 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Dehradun News: वॉल्वो बस दिल्ली जा रही थी। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने बस पर पथराव कर दिया। पहले तो लगा कि किसी ने गलती से पत्थर फेंका है। इसके बाद जब एक दो पत्थर और आए तो चालक ने गाड़ी रोक दी।
Register For Event
विज्ञापन
बस पर पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून से दिल्ली जाने वाली और दिल्ली से देहरादून आने वाली दो वॉल्वो बसों पर शामली में पथराव हो गया। पत्थर बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर चले गए। बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे। परिवहन निगम ने इस मामले में बागपत के रमाला थाने में शिकायत दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे की है। 1010 नंबर की वॉल्वो बस दिल्ली जा रही थी। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने बस पर पथराव कर दिया। पहले तो लगा कि किसी ने गलती से पत्थर फेंका है। इसके बाद जब एक दो पत्थर और आए तो चालक ने गाड़ी रोक दी।

इसी बीच दिल्ली से 8080 नंबर की एक अन्य वॉल्वो बस दिल्ली से देहरादून की ओर आ रही थी। उसी जगह दूसरी बस पर भी किसी ने पत्थरबाजी कर दी। पत्थर शीशा तोड़कर अंदर आया तो वहां बैठे कुछ यात्रियों के हाथ में लगा है। पत्थर की गति कम हो जाने से कोई जख्मी नहीं हुआ है लेकिन बसों के सामने वाला और किनारे का शीशा टूट गया। निगम ने इस घटना को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


Dehradun: वीकेंड शुरू होते ही एक्सप्रेसवे पर लगा जाम, दून से मोहंड तक घंटों फंसे रहे वाहन

विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में यात्रियों में भय पैदा करने के लिए किसी प्राइवेट बस वेंडर की ओर से पथराव करवाने की बात सामने आई है। ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि इस मामले में रमाला थाने में शिकायत दी गई है। इसके अलावा निगम के आला अधिकारियों को भी की अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें