राजकीय इंटर कॉलेज भीमावाला में चल रही खेल प्रतियोगिता के विजेता छात्र। स्रोत : विद्यालय
- राइंकॉ भीमावाला में खेल प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। न्याय पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप के तहत राजकीय इंटर कॉलेज भीमावाला में चल रही खेल प्रतियोगिता का बुधवार समापन हो गया। अंतिम दिन लंबी कूद अंडर-19 बालक वर्ग में दिव्यांशु ने पहला, रोहन वर्मा ने दूसरा और अंशुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में शावरी ने पहला, श्रेया रावत ने दूसरा और युगांशी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। चक्का फेंक अंडर-19 वर्ग में हिमांशु राठौर पहले, मानसी व रौनक दूसरे और अनुपमा, आशिक, रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में कनव पहले, शुभम दूसरे, शिवम तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में आशीष, आसमां ने पहला, कृष, तोइबा ने दूसरा, हर्षित और रोजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में स्नेहा पहले, सृष्टि दूसरे, युवांशी तीसरे स्थान पर रहीं। 60 मीटर दौड़ में संस्कार चौधरी ने पहला, तौफीक ने दूसरा, अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान ग्राम प्रधान नितिन पंवार, अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रीतम सिंह राठौड़, प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल, क्रीड़ा प्रभारी मनोज रतूड़ी, कपिल चावला, मोहन मिश्रा, ए रहमान, कुंवर सिंह राय, गोविंद सिंह चौहान, अजय गिरी, वीरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।