फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सहस्त्रधारा क्षेत्र में हादसा, गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद

Sun, 05 Apr 2026 08:39 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

राजपुर क्षेत्र के आईटी पार्क चौकी अंतर्गत सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास एक व्यक्ति लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।
Register For Event
विज्ञापन
खाई से युवक का शव बरामद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहस्त्रधारा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसएसडीआरएफ) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात सूचना मिली कि थाना राजपुर क्षेत्र के आईटी पार्क चौकी अंतर्गत सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास एक व्यक्ति लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने दुर्गम और खतरनाक परिस्थितियों के बीच गहन सर्च ऑपरेशन चलाया।

Dehradun:  पहली बार मोहंड में जलीय जीव के जीवाश्म मिला, वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान ने किया अध्ययन
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी मेहनत के बाद एसडीआरएफ जवान खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुंचने में सफल रहे और उसे बाहर निकाला। हालांकि, तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें