फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेलनगर थाने में हंगामा: चेकिंग के दौरान पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा

Fri, 21 Aug 2026 11:06 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पथरीबाग चौक पर पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वाहनों को उठाने पर एक छात्र की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी मिलने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।
Register For Event
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पथरीबाग चौक पर चेकिंग के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता प्रीतम सेमवाल को हिरासत में लिए जाने के विरोध में शुक्रवार देर शाम एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर थाने में जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। सूत्रों के अनुसार दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। देर रात तक कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठे रहे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पथरीबाग चौक पर पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वाहनों को उठाने पर एक छात्र की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी मिलने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटेलनगर थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रीतम सेमवाल के साथ अभद्रता की और उसे हिरासत में लेने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट भी की।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्र को बिना उचित कारण हिरासत में लिया गया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को लेकर थाने में अधिकारियों के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग उठाई। उनका आरोप था कि पुलिस का रवैया छात्रों और युवाओं के प्रति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


देहरादून पटेलनगर गोलीकांड: दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 11 युवक नामजद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन

हंगामा बढ़ने पर थाने में पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही थाना प्रभारी को हटाए जाने की मांग भी दोहराई। देर रात तक एबीवीपी कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठे रहे। इससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी की स्थिति बनी रही। सूत्रों के अनुसार मामले में दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ अंकित कंडारी ने कहा कि मामले की विभागीय जांच की जा रही है। आक्रोशित युवाओं को भी नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

छात्रों के साथ गलत व्यवहार कर रही पुलिस : पंवार
एबीवीपी के प्रदेश मंत्री यशवंत पंवार ने आरोप लगाया कि पुलिस छात्रों के साथ गलत व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा, हमारे कार्यकर्ता को गलत हिरासत में लिया गया है। उसके साथ मारपीट की गई है। पुलिस पथरीबाग चौक पर खड़ी गाडि़यों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। एबीवीपी कार्यकर्ता ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने उसे हिरासत मे ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें