फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: उद्योगपति सुधीर विंडलास को 22 माह बाद सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, जमीन घोटाले के आरोप मे गया था जेल

Tue, 28 Oct 2025 10:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यह मामला जोहरी गांव की जमीन से जुड़ा है। आरोप लगाया गया था कि विंडलास और उनके सहयोगियों ने उनकी मां और दिवंगत भाई के नाम की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिये ट्रांसफर करवा दिया।
Register For Event
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के नामी बिल्डर और उद्योगपति सुधीर विंडलास को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। करोड़ों की जमीन घोटाले के आरोप में करीब 22 माह से जेल में बंद विंडलास को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जमानत दे दी है।

विज्ञापन


यह मामला जोहरी गांव की जमीन से जुड़ा है। शिकायतकर्ता संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि विंडलास और उनके सहयोगियों ने उनकी मां और दिवंगत भाई के नाम की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिये ट्रांसफर करवा दिया। प्रारंभिक शिकायत राजपुर थाने में दर्ज हुई थी, जिसमें बाद में राज्य सरकार की संस्तुति पर जांच सीबीआई को सौंप दी गई।

सीबीआई ने दिसंबर 2023 में विंडलास को गिरफ्तार किया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में हैं। इस दौरान हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका तीन बार खारिज की, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। जहां से राहत मिली है।
विज्ञापन


Uttarakhand:  पेपर लीक मामले में CBI ने देर रात दर्ज किया मुकदमा...खालिद, सुमन, साबिया और हीना को बनाया आरोपी
विज्ञापन


हालांकि, खबर लिखे जाने तक, उद्योगपति के रिलीज ऑर्डर देहरादून जेल को नहीं मिले थे। इस बीच सीबीआई ने मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है, जिससे ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। वहीं प्रवर्तन निदेशालय भी मामले की जांच कर रहा है और संपत्ति से जुड़े मामले में करीब ढाई करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी सीज की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें