फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Accident: ओल्ड सर्वे रोड पर हादसा, बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दीवार तोड़कर घर में घुसी

Thu, 19 Mar 2026 08:59 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

ओल्ड सर्वे रोड की तरफ से एक एसयूवी कार आ रही थी। लोगों ने देखा किर की गति बहुत अधिक है। देखते ही देखते बेकाबू कार ने एक कार को टक्कर मार दी।
Register For Event
विज्ञापन
देहरादून में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डालनवाला थाना क्षेत्र के ओल्ड सर्वे रोड की तरफ से आ रही एक बेकाबू कार कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद दीवार तोड़कर एक घर में घुस गई। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। इस दौरान पूर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष संतोष कुंवर के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे की है। ओल्ड सर्वे रोड की तरफ से एक एसयूवी कार आ रही थी। लोगों ने देखा किर की गति बहुत अधिक है। देखते ही देखते बेकाबू कार ने एक कार को टक्कर मार दी। चालक ने फिर से कार दौड़ाई और थोड़ी आगे चलकर एक बाइक को टक्कर मार दी। इस बीच और अभी वाहनों के चपेट में आने की बात सामने आई है।

Dehradun: ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा; पति ने की थी पत्नी की हत्या, शव को कट्टे में डालकर जंगल में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक यहीं नहीं रुका उसने फिर से गति बढ़ाई और कार ओल्ड सर्वे रोड स्थित एक घर की दीवार और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई। घर के अंदर खड़ी कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में दो बाइक सवार और एक कार सवार घायल हुआ है।

गनीमत रही कि घर के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही गति बढ़ाने के पीछे के कारणों का भी पता लगा रही है। थानाध्यक्ष कुंवर ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें