फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 160 से अधिक शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे परिसर-परिसर वंदे मातरम् अभियान के तहत प्रदेशभर के 160 से अधिक शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम किए गए। इस दौरान सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया। विभिन्न परिसरों में विचार गोष्ठियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों का आयोजन कर राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, समर्पण और एकता का संदेश दिया गया। अभाविप के प्रदेश मंत्री यशवंत पंवार ने कहा कि यह गीत केवल शब्द नहीं बल्कि देशभक्ति, त्याग और एकता की भावना का प्रतीक है जो हर भारतीय को अपनी मातृभूमि के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें