फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: जिले की 39 सहकारी समितियों के 30 वार्डों में चुनाव संपन्न, आज चुने जाएंगे सभापति-उपसभापति

Thu, 20 Nov 2025 10:43 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देहरादून जिले की सहकारी समितियों के 30 वार्डों में संचालक पदों के लिए चुनाव संपन्न हो गया है। आज सभापति-उपसभापति चुने जाएंगे।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले की 39 सहकारी समितियों के 30 वार्डों में संचालक पदों के लिए चुनाव संपन्न हो गया। देर रात तक परिणामों की घोषणा जारी रही। उधर, प्रशासन बृहस्पतिवार को सभापति और उपसभापति का चुनाव कराएगा। वार्ड-4 नकारौंदा में उमा पांडेय को 58 मत मिले जबकि उनके सामने विमला जोशी 15 मत ही प्राप्त कर सकीं।

विज्ञापन


वार्ड-6 बालावाला प्रथम में रुकमणि देवी ने 165 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके सामने बीर सिंह को 61 वोट मिले। वार्ड-7 बालावाला द्वितीय में विकास रावत को 89 और अरुण कुमार को 70 मत मिले। वार्ड-9 मियांवाला द्वितीय में उत्तम कुमार को 37 व विजय सिंह 32 को वोट मिले। वार्ड-6 माजरा में विपिन चौहान व वार्ड-11 हरभजवाला से जयप्रकाश यादव विजय रहे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अच्छी खबर...प्रदेश के 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत; बिलों में मिलेगी छूट
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया गया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। देर रात तक परिणाम आते रहे। जिले में 39 सभापति और उप सभापति चुने जाने हैं। अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव भी बृहस्पतिवार को ही होना है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें