फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजधानी की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का जन सुरक्षा न्याय मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में लगातार बढ़ रहे गोलीकांड और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जन सुरक्षा न्याय मार्च- सुरक्षित राजधानी, जवाबदेह सरकार निकाला। पथरी बाग चौक से शुरू हुआ मार्च लाल पुल चौक तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने राजधानी में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि देहरादून की जनता डर और असुरक्षा के माहौल में रहने को मजबूर नहीं हो सकती। राजधानी के नागरिकों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में जीवन जीने का अधिकार है।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सरकार को राजधानी में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी तय करनी होगी और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की।
विज्ञापन

मार्च में रीठामंडी पार्षद इताद खान, वसीम मकरानी, आदर्श सूद, कैलाश ठाकुर, मनीष धीमान, सतेंद्र, महिला कांग्रेस की कुसुम रावत, रुचि रौतेला, नंदिता गढ़िया, अनुराधा, बबीता, सीमा, कुसुम और विजया समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें