फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक: आगामी चुनावी को लेकर बनाई रणनीति; एसआईआर को लेकर भी हुई चर्चा

Thu, 20 Aug 2026 02:32 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में चुनाव के लिए पार्टी की ओर से उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव के कामों को लेकर बंटवारा किया जाना है। इसे लेकर आज कांग्रेस के आला अधिकारियों ने बैठक की।
Register For Event
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की टीम में जल्द ही काम का बंटवारा कर जिम्मेदारी तय की जाएगी। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी सैलजा के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में इस संबंध में चर्चा की गई। साथ ही एसआईआर प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन दर्ज की जा रही आपत्तियों पर भी कांग्रेस ने रणनीति पर चर्चा की।

विज्ञापन


देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: आईएफएस के किया संवाद, कहा-व्यक्तिगत के बजाय टीम वर्क से काम करें

सात अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित की गई थी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकारिणी में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव व 107 सचिव बनाए गए। आगामी चुनाव के लिए पार्टी की ओर से उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव से क्या काम लिया जाएगा, इसका बंटवारा किया जाना है।
विज्ञापन


आज बैठक में कार्यकारिणी में पदों के सापेक्ष काम का बंटवारे पर चर्चा की जाएगी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष करन माहरा मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें