मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर झोली फैलाई है। इसमें रावत ने पीएम से आर्थिक सहायता के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उत्तराखंड पुनर्निर्माण और पुनर्विकास के लिए कैबिनेट कमेटी द्वारा स्वीकृत मदों में पैकेज की राशि 323 करोड़ 78 लाख और 763 करोड़ 23 लाख रुपये शीघ्र अवमुक्त करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने बाह्य सहायतित परियोजनाओं में 90:10 के अनुपात को बनाए रखने और 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों से राज्य को हुए नुकसान की प्रतिपूर्ति के लिए वर्ष
विज्ञापन
1200 करोड़ रुपये की मांगी
2016-17 के केंद्रीय पूल से अतिरिक्त केंद्रीय सहायता के तौर पर 1200 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत किए जाने का भी अनुरोध किया।
उन्होंने इस वर्ष भारी बरसात से राज्य में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 650 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की है।