फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Fri, 16 Oct 2026 12:40 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के लिए सेवा के अवसर बढ़ाने की दिशा में सरकार ने कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या बढ़ाकर 2000 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे मौजूदा संख्या में 1474 पदों की वृद्धि का रास्ता साफ होगा।
Register For Event
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षी के पदों में लगभग तीन गुना बढ़ोतरी करने की मंजूरी दे दी है। अब महिला आरक्षी पदों की संख्या 526 से बढ़कर दो हजार होगी। महिला आरक्षियों के लिए सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षी के पदों की संख्या बढ़ाकर दो हजार करने के प्रस्ताव को अनुमोदन दे दिया है। इसके तहत 1474 अतिरिक्त पद अन्य संवर्गों व शाखाओं के स्वीकृत पदों से समायोजित किए जाएंगे।

कार्मिक विभाग की ओर से बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय भार और कुल स्वीकृत पदों की संख्या में वृद्धि किए बिना वर्तमान में कार्यरत 1210 अधिसंख्य महिला आरक्षी के समायोजन और भविष्य में उनकी पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने के लिए उच्चतर पदों के पुनर्गठन का अलग प्रस्ताव उपलब्ध कराने की शर्त पर सहमति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस निर्णय से जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षी पदों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही वर्तमान में कार्यरत अधिसंख्य महिला आरक्षी के समायोजन व उनके लिए भविष्य में पदोन्नति के अवसरों की व्यवस्था करने की दिशा में भी पहल की जाएगी।

ये भी पढे़ं...रेखा आर्य: मंत्री का रोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद समर्थन में उतरे ये एक्टर, पीएम मोदी से कार्रवाई की अपील

प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने व पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों को सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाना है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें