फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बीआरओ के हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। चमोली जिले की नीति घाटी में भारी बारिश से उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए बीआरओ के हवलदार पंकज की तलाश को लेकर उनके परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों की इस गुहार का स्वतः संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हवलदार पंकज की तलाश के लिए चल रहे खोज एवं बचाव अभियान पर लगातार नजर रखने और तेजी लाने के निर्देश दिए। सेना, बीआरओ, आईटीबीपी, पुलिस, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें लगातार खोज अभियान में जुटी हैं। पिथौरागढ़ निवासी हवलदार पंकज के परिजनों से जिलाधिकारी ने संवाद कर शासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।
मुख्यमंत्री ने हवलदार पंकज के परिजनों से भी दूरभाष पर वार्ता कर उनका हाल जाना तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन घड़ी में संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को हवलदार पंकज की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने और परिवार को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें