फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: आवारा कुत्तों का आतंक; नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक रहेगी छुट्टी

Wed, 19 Aug 2026 08:48 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)

सार

 नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। कुत्तों ने कई लोगों को काटा है। जिसके बाद अब स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
आवारा कुत्तों का आतंक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली के नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा और हिंसक कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के 10 विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


Chamoli: स्कूल जा रहे दो बच्चों पर कुत्ते ने किया हमला, चार लोगों को काटने वाला कुत्ता बाजार में मिला मृत

प्रमुख क्षेत्र पंचायत नारायणबगड़ द्वारा भेजे गए पत्र और जिलाधिकारी चमोली के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत इस दौरान अध्यापकों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अवकाश वाले विद्यालयों में रा.आइ.का नारायणबगड़, रा.आइ.का नारायणबगड़, सरस्वती शिशु मंदिर, उत्तरांचल विद्या निकेतन, रा.प्रा.वि. नारायणबगड़, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल पंती, रा.प्रा.वि. नलगांव, रा.उ.प्रा.वि. नलगांव, मॉडर्न चिल्ड्रंस एकेडमी और उत्तराखंड विद्यालय निकेतन शामिल हैं।

विज्ञापन

कुत्तों ने तीन स्कूली बच्चों समेत पांच को काटा

बाजार क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के बढ़ते हमलों से लोगों और स्कूली बच्चों में दहशत का माहौल बना है। मंगलवार के बाद अब बुधवार को भी एक लावारिस कुत्ते ने तीन स्कूली बच्चों समेत पांच लोगों को काटा। लोगों ने बच्चों दीपांशु बिष्ट, मानवी और वैष्णवी समेत मजदूर प्रकाश व पंती गांव निवासी लक्ष्मी को अस्पताल ले जाकर एंटी-रेबीज के इंजेक्शन लगवाए।

कुत्ते के हमले के बाद लोगों ने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेंजर प्रदीप गौड़ के नेतृत्व में वन दरोगा प्रकाश कण्डारी, मोहन प्रसाद सती, मदन सिंह तथा वन आरक्षी प्रमोद सिंह व पंकज पुरोहित की टीम के साथ एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची। इसके बाद नारायणबगड़ गांव में घेराबंदी कर कुत्ते को पकड़ लिया। कुत्ता पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अन्य लावारिस कुत्तों के हिंसक होने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें