फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध पशु कटान के आरोप में कसाई गिरफ्तार, 79 किलो मांस जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बंजारावाला इलाके में अवैध रूप से भैंस वंशीय पशु का कटान करके मांस बेचने के आरोप में रविवार को एक कसाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लगभग 79 किलो अवैध मांस और मांस काटने वाला चापड़ बरामद किया। मांस बेचकर कमाए गए 30,200 रुपये भी जब्त कर लिए। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पटेलनगर में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने के बाद कुछ दिन पहले बड़ा हंगामा हुआ था जिसके बाद पुलिस सतर्क है। अवैध पशु कटान पर नजर रखी जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर को पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कारगीग्रांट में मो. सलीम (50) अवैध रूप से पशु का कटान कर मांस बेच रहा है। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा, जहां आरोपी लोहे के चापड़ से मांस काटता मिला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।



वहां फ्रिज से लगभग 79 किलो मांस मिला। आरोपी ने सफाई दी कि वह कभी-कभी खर्चा चलाने के लिए भैंस का कटान कर मांस बेचता है और जब्त किए गए रुपये उसी मांस की बिक्री के हैं। मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाया गया, उन्होंने मांस के परीक्षण के लिए लगभग 150 ग्राम का नमूना लिया, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें