चुनाव से संबंधित विभिन्न विभागों और समितियों के लिए भी इस कार्यालय में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन त्वरित गति से हो सके। इसी तरह आगे जिलों और विधानसभा स्तर पर चुनाव कार्यालय शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश चुनाव कार्यालय का संचालन शुरू होना 27 के चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
बीजेपी का बाइक प्लान : हरियाणा से पहुंची 41 बाइक्स
विधानसभा चुनाव 2027 तैयारियों के मद्देनजर हरियाणा से ट्रकों में भरकर 41 नई बाइक्स की पहली खेप देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंची। सभी 70 विधानसभा सीटों पर संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए करीब 70 विस्तारकों को बाइक देने की योजना है। पहली खेप में 41 बाइक्स आ गई हैं। जल्द ही दूसरी खेप पहुंचने की चर्चा है। इन बाइक्स का इस्तेमाल दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आए पूर्णकालिक विस्तारक और संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता करेंगे। पहाड़ के दुर्गम इलाकों और मैदानी क्षेत्रों के हर गांव तक आसानी से पहुंचने के लिए इन्हें दोपहिया वाहनों से लैस किया जा रहा है। भाजपा का यह अभियान केवल संगठनात्मक बैठकों और रैलियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य ग्राउंड जीरो की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है।