फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम: कर्मचारियों का धरना, स्थायी और अस्थायी कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर उठाई आवाज

Wed, 14 Oct 2026 11:40 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

बदरीनाथ और केदारनाथ समेत मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिरों में वर्षों से सेवाएं दे रहे अस्थायी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर उतर आए हैं। बुधवार को बदरीनाथ मंदिर परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग उठाई। मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
Register For Event
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम परिसर में अस्थायी एवं स्थायी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर मंदिर समिति के अस्थायी कर्मचारियों ने शुरू किया धरना-प्रदर्शन। बुधवार को सुबह दस बजे बदरीनाथ मंदिर प्रांगण में बैठे आंदोलनकारी कर्मचारी।  मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।  

विज्ञापन


कर्मचारियों ने प्रभारी अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि वे पिछले 15 से 20 वर्षों से बदरीनाथ, केदारनाथ और मंदिर समिति के अधीनस्थ अन्य मंदिरों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। धार्मिक और व्यवस्थागत गतिविधियों के सुचारु संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी दर्जे का लाभ ले रहे संस्थान, मान्यता के लिए नहीं आए आगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री की ओर से 11 अक्टूबर 2024 को केदारनाथ उपचुनाव के दौरान घोषणा संख्या 426/2024 के माध्यम से मंदिर समिति के सभी अस्थायी कर्मचारियों के वन टाइम सेटलमेंट की व्यवस्था लागू करने की बात कही गई थी। कर्मचारियों ने इस घोषणा को लागू करने और समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ देने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें