फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घर में घुसकर की मारपीट, ताऊ और चचेरे भाई पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 09 Aug 2026 09:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के डॉक्टरगंज में घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला और बाइक में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उसके ताऊ और चचेरे भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि डॉक्टरगंज निवासी अजय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सात अगस्त की सुबह करीब 11:30 बजे उनके ताऊ हीरा लाल और उनका बेटा आलोक अचानक घर में घुस आए। दोनों ने बिना किसी उकसावे के अजय, वंश यादव, अजय यादव, सुनील कुमार यादव और सीमा देवी के साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में अजय के सिर पर चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावरों ने घर के परिसर में खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें