आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की घटती संख्या के मद्देनजर अब इन्हें प्ले ग्रुपों की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
6000 आंगनबाड़ी केंद्रों में चलेगा पायलट प्रोजेक्ट
पांच जिलों के 6000 आंगनबाड़ी केंद्रों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत गली-गली, सिम-सिम कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके जरिये बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई और व्यवहार के तरीके सिखाए जाएंगे।
सोमवार को विकास भवन में आईसीडीएस और आईडीएफसी फाउंडेशन की रोहिणी राय ने मास्टर ट्रेनरों को कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि अभिभावक बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के बजाय पब्लिक स्कूलों में भेजने लगे हैं।