फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: पंजाबी समाज पर विवादित टिप्पणी कर घिरी कांग्रेस नेता आकांक्षा नेगी, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग

Sat, 05 Sep 2026 01:57 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कांग्रेस नेता आकांक्षा नेगी के कथित बयान को लेकर गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। लोगों ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
आकांक्षा नेगी - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी समाज को पाकिस्तानी कहने पर कांग्रेस से जुड़ी नेता आकांक्षा नेगी को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ बड़े नेताओं के कहने पर नेगी ने यह बयान दिया है। इससे पूरा पंजाबी समाज आहत है। पंजाबी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने सातवीं शताब्दी में आंक्राताओं से लोहा लिया और फिर बंटवारे का दंश भी झेला।

भाजपा नेता ने कहा कि पंजाबी समाज को इस तरह अपमानित करने का किसी को अधिकार नहीं है। उन्होंने आकांक्षा नेगी को 48 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की है। पंजाबी समाज से जुड़े लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो कुंवर जपेंद्र सिंह और पंजाबी समाज आमरण अनशन को मजबूर होंगे।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...ऋषिकेश: बढ़ता अपराध, नशे-हथियार से लेकर अवैध कैसीनो तक, तीर्थनगरी का स्वरूप मैला करने की कोशिश

रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और समस्त पंजाबी समाज ने इन टिप्पणियों को अस्वीकार्य करार दिया है। आकांक्षा नेगी पर पहाड़ी और मैदानी समाज को बांटने का भी आरोप है। भारतीय संविधान देशभक्त पंजाबियों को अपमानित करने की इजाजत नहीं देता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें