फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के कोचिंग सेंटर को लेकर चलेगा अभियान, दिल्ली में हुई घटना के बाद दिशा-निर्देश जारी

Wed, 31 Jul 2024 01:52 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद उत्तराखंड में सतर्कता बरती जा रही है। राज्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए कोचिंग सेंटर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
Register For Event
विज्ञापन
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिए निर्देश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों की मौत के बाद अब राज्य सरकार ने भी सख्ती शुरू कर दी है। आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश के सभी कोचिंग सेंटर की जांच के आदेश दिए। जिसके बाद शासन स्तर से जांच समिति बनाने का आदेश जारी हो गया।

विज्ञापन


आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन बच्चों की मौत के मामले का संज्ञान लेकर उत्तराखंड में कोचिंग सेंटर के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से फोन पर बात करके जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद अपर सचिव अतर सिंह ने कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए हर प्राधिकरण में उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। यह समिति छह बिंदुओं पर अपनी जांच करके दो सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ऐसी घटना उत्तराखंड में न हो, इसके लिए कोचिंग सेंटर पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जो भी कोचिंग सेंटर मानकों को पालन नहीं कर रहा है, उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। शासन में आवास विभाग ने जांच समिति गठन का निर्देश दिया। सभी प्राधिकरण में उपाध्यक्ष इस जांच समिति के अध्यक्ष होंगे जबकि नगर निकाय के नगर आयुक्त या अधिशासी अधिकारी, जिलाधिकारी या उनके नामित अधिकारी, जिला अग्निशमन अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या उनके नामित अधिकारी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें...Roorkee Accident:  कांवड़ यात्रियों के वाहन और पिकअप की हुई टक्कर, एक कांवड़ यात्री की मौत, नौ घायल

इन बिंदुओं पर होगी जांच

- कोचिंग संस्थानों के विधिवत निबंधन की स्थिति
- सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति
- भवन निर्माण एवं विकास उपविधि के अनुपालन की स्थिति
- फायर एग्जिट की व्यवस्था
- कोचिंग संस्थानों में प्रवेश एवं निकास की पर्याप्त व्यवस्था
- आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों की व्यवस्था

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें