फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजाजी टाइगर रिजर्व से कूड़ा हटाने से पहले होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव ने एक गैर सरकारी संगठन को कूड़ा हटाने की अनुमति दी
विज्ञापन


-कूड़े की मात्रा का आकलन होगा, उसके प्रकार का भी पता करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व से कूड़ा हटाने से पहले सर्वे होगा। इस सर्वे के बाद कूड़ा हटाने का कार्य शुरू होगा। वहीं, वन मुख्यालय ने गैर सरकारी संगठन को वन विभाग के सहयोग से राजाजी टाइगर रिजर्व से कूड़ा हटाने की अनुमति दे दी है।
राजाजी टाइगर रिजर्व में देहरादून, हरिद्वार के आबादी से सटे इलाकों में कूड़ा फेंका जाता है। यहां पर कूड़े के ढेर लगे हुए। कूड़े में भोजन की तलाश को लेकर वन्यजीव पहुंच रहे हैं उनकी निर्भरता बढ़ रही है। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष का भी खतरा बढ़ा है। ऐसे में कूड़े को हटाने से लेकर लोगों को जागरूक करने का फैसला किया गया है। इसके लिए एक गैर सरकारी संगठन मदद को आया है। अब वन मुख्यालय ने संबंधित संस्था को राजाजी टाइगर रिजर्व से कूड़ा हटाने की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कूड़ा हटाने के साथ जागरूक भी किया जाएगा
राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक कोको रोसे कहते हैं कि पहले जहां पर कूड़ा जमा है, उसका सर्वे होगा। इसमें कूड़े की मात्रा का अनुमान लगाया जाएगा। इसके अलावा कूड़ा टाइगर रिजर्व में आने का सोर्स भी पता किया जाएगा। इसके बाद निकायों के सहयोग से कूड़ा हटाने का लक्ष्य है। कूड़ा हटाने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा, जिससे समस्या फिर उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें