फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 77 वर्षीय बुजुर्ग की पूरी जमापूंजी ऑनलाइन लूट ली

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने 77 वर्षीय बुजुर्ग की जीवनभर की जमापूंजी ऑनलाइन लूट ली। उन्हें बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया। नेट बैंकिंग शुरू करने के बारे में पूछा। बुजुर्ग ने जरूरत नहीं बताई तो उसकी प्रक्रिया रद्द करने का का झांसा देकर एटीएम कार्ड का विवरण ले लिया। इस तरह उनके अलग-अलग बैंक खातों से 15.69 लाख से ज्यादा रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन



वारदात शिमला रोड माजरा निवासी प्रमोद गोयल के साथ हुई। उन्हें तीन जनवरी को व्हाट्सएप कॉल आई थी। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर पहले तो उनके खाते पर नेट बैंकिंग शुरू करने की बात कही, बुजुर्ग से सुविधा लेने से इन्कार दिया तो नेट बैंकिंग की प्रक्रिया रद्द करने का झांसा दिया। इस तरह पांच बैंक खातों से पूरी रकम साफ कर दी। बुजुर्ग ने बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि ठगों ने उनके नेट बैंकिंग का एक्सेस लेकर पूरी रकम उड़ा ली। थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें