फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति का रूप देख कांप उठे श्रद्धालु

Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आपदा के पंजे से किसी तरह बच निकले लोगों के चेहरों और बातों से दहशत साफ झलक रही है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पहले बार यात्रा पर निकले थे, लेकिन प्रकृति का भयानक रूप देख कांप उठे।
विज्ञापन

मंगलवार को सिख श्रद्धालुओं का दल आईएसबीटी पर बस के इंतजार में इधर से उधर घूम रहा था। दल में महिलाएं और बच्चे भी थे। इन लोगों के चेहरों पर दहशत साफ झलक रही थी। सभी लोग जालंधर से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकले थे, लेकिन श्रीनगर में ही अलकनंदा नदी का रौद्र रूप देख लौट आए। नो घंटे का सफर तय कर देहरादून पहुंचे इस दल के सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि वे पहली बार यात्रा पर निकले थे, लेकिन प्रकृति का रौद्र रूप देख वे कांप उठे। इंद्रजीत कौर कहती हैं कि वाहे गुरु जी दी कृपा है कि हम बच गए। आईएसबीटी में ही दूसरे दल से बात हुई तो पता चला कि कुछ लोग बच आए, लेकिन कुछ घांघरिया के पास ही फंसे हुए हैं। महेंद्र पाल सिंह और राजवेंद्र कौर ने बताया कि नदी में गाड़ियां तैर कर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वे खुशकिस्मत हैं कि वापस पहुंच पाए। अब सभी लोग पांवटा साहिब जाकर मत्था टेकेंगे। मंदीप सिंह ने बताया कि उनके साथ हेमकुंड जाने वाली तकरीबन 37 गाड़ियां श्रीनगर से लौट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें