फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के साये में 48 घंटे

Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। हर्षिल से चौपर के सहारे दून हैलीपैड पहुंचते ही गोदिया महाराष्ट्र निवासी गोपाल अग्रवाल बिलख उठे। यहां मौजूद अन्य लोगों ने गले लगाकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि थराली में वह लगातार 48 घंटे परिवार और अन्य लोगों के साथ मौत का सामना करते रहे। होटल मलबे से दब गए थे, सभी को बाहर निकाल दिया गया था। थराली में तेज बहाव की आवाज आती तो ऊपर के इलाकों में रहने वाले लोग सीटी बजाकर निचले इलाकों से ऊपर आ रहे लोगों को सचेत कर देते थे। पानी आ रहा है, सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाओ... सिटी बजते ही चारों ओर से यही पुकार सुनाई देती थी। सभी लोग जान बचाने के लिए ऊंचे स्थानों की ओर भाग लेते थे। आखिरकार मंगलवार शाम को प्रशासन की टीम यहां पहुंची तो इन लोगों को आर्मी कैंप तक पहुंचाया गया। गोपाल अग्रवाल ने बताया कि सोमवार रात पांच बार सीटी बजने की आवाज आई। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे खड़ी उनकी गाड़ियां मलबे के साथ बह गए। कई होटल और घरों का नामोनिशान मिट गया है। जो होटल बचे भी हैं तो उनके पहले तल का कुछ पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें