फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली-डिविलियर्स नहीं: इस युवा खिलाड़ी की स्किल चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार! कम उम्र में ही बनाए कई रिकॉर्ड्स

Mon, 21 Sep 2026 11:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। अब सूर्यकुमार यादव ने भी उनकी तारीफ की है। दूसरे क्रिकेटर की एक स्किल हासिल करने के सवाल पर सूर्यकुमार ने विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों के बजाय सूर्यवंशी की छक्के लगाने की क्षमता को चुना।
Register For Event
विज्ञापन
सूर्यकुमार और वैभव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जिसकी एक खास स्किल वह अपने खेल में चाहते हैं। हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स जैसे बड़े नामों के बजाय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को चुना। सूर्यकुमार से जब पूछा गया कि वह किसी दूसरे क्रिकेटर की कौन सी स्किल अपने अंदर लेना चाहेंगे, तो उन्होंने सूर्यवंशी की छक्के लगाने की क्षमता को चुना। 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' को दिए इंटरव्यू में सूर्यकुमार ने कहा, 'एक युवा लड़का है, आपने उसका नाम जरूर सुना होगा- वैभव सूर्यवंशी। निश्चित रूप से उसकी छक्के लगाने की क्षमता।'
विज्ञापन
Trending Videos

आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाए थे
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप हासिल की और टूर्नामेंट के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) भी चुने गए। सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में 72 छक्के लगाए, जो एक आईपीएल सीजन में किसी एक बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के रहे। उनके इसी प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय टी20 टीम में जगह दिलाई।

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
सूर्यकुमार के लिए खराब रहा आईपीएल 2026
वहीं, सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2026 का सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप जीतने वाले सूर्यकुमार ने 12 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए। उनकी टीम 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर रही। खराब प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार को कप्तानी से हटा दिया गया और भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से भी बाहर कर दिया गया। इससे पहले उनकी कप्तानी में भारत ने मार्च 2026 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।
विज्ञापन

आईपीएल 2027 में बने रहेंगे सूर्यकुमार
आईपीएल 2026 में टीम और सूर्यकुमार के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनके मुंबई इंडियंस के साथ भविष्य को लेकर सवाल उठे थे। हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार आईपीएल 2027 में भी फ्रेंचाइजी के साथ बने रहेंगे। दूसरी ओर, सूर्यवंशी आईपीएल के शानदार सीजन के बाद भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे। वह एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय दल का भी हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें