फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Ranking: टेस्ट बल्लेबाजों में बाबर की टॉप-10 में वापसी, विंडीज को हराकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को हुआ फायदा

Wed, 12 Aug 2026 03:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की जीत का असर ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग में भी दिखा है। कप्तान बाबर आजम पांच पायदान ऊपर चढ़कर टेस्ट बल्लेबाजों में 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब्दुल्ला शफीक ने 25 स्थान की छलांग लगाई, जबकि साजिद खान समेत अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ।
Register For Event
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने ताजा आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में एक बार फिर टॉप-10 में जगह बना ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट में पाकिस्तान की आठ विकेट से जीत के बाद बाबर को रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला। बाबर ने मुकाबले की पहली पारी में 88 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में वह 24 रन बनाकर नाबाद रहे। इस प्रदर्शन के बाद वह पांच पायदान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बाबर सितंबर 2024 के बाद पहली बार टेस्ट बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में लौटे हैं। वह इससे पहले लगातार पांच साल तक इस एलीट ग्रुप में बने रहे थे। दिसंबर 2022 में वह टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

अब्दुल्ला शफीक ने लगाई 25 पायदान की छलांग
 
  • पाकिस्तान के बल्लेबाजों में सबसे बड़ी छलांग अब्दुल्ला शफीक ने लगाई है। टीम में वापसी करने वाले नंबर-3 बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।
  • शफीक ने पहली पारी में नाबाद 160 रन बनाए और दूसरी पारी में भी 24 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
  • इस शानदार प्रदर्शन का सीधा असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा। शफीक 25 पायदान ऊपर चढ़कर 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

साजिद खान समेत इन गेंदबाजों को भी फायदा
पाकिस्तान की जीत का फायदा गेंदबाजों को भी मिला। ऑफ स्पिनर साजिद खान पांच स्थान ऊपर चढ़कर टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में 30वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, मोहम्मद अली ने आठ स्थान की छलांग लगाकर 85वीं रैंकिंग हासिल की। बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान ने रैंकिंग अपडेट में सबसे बड़ी छलांग लगाने वाले खिलाड़ियों में जगह बनाई। वह 58 स्थान ऊपर चढ़कर 97वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ भी एक स्थान ऊपर बढ़कर 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टेस्ट में तीन विकेट हासिल किए थे।

ट्रेविस हेड नंबर-एक, बुमराह का दबदबा कायम
टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड का शीर्ष स्थान बरकरार है। वहीं, भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अब भी नंबर-1 पर हैं। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भारतीय स्टार रवींद्र जडेजा शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

वनडे रैंकिंग में भी हुआ बदलाव
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच सीरीज के बाद ताजा वनडे रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज तीन पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सीरीज में 32 और 71 रन की पारियां खेलीं। वहीं, हशमतुल्लाह शाहिदी चार स्थान ऊपर चढ़कर 50वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने भी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में अपनी स्थिति और मजबूत की है। आयरलैंड के खिलाफ लगातार प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन में से एक में उन्होंने छह विकेट भी लिए थे। आयरलैंड के मार्क अडायर ने भी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में वापसी करते हुए 17वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज अभी भी सबसे नीचे
वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से पाकिस्तान के खिलाड़ियों की रैंकिंग जरूर सुधरी है, लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की तालिका में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज अभी भी निचले स्थानों पर हैं। डब्ल्यूटीसी तालिका में ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर है। दक्षिण अफ्रीका 75.00 प्रतिशत के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज इस समय तालिका के निचले हिस्से में बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें