वनडे और टेस्ट टीम में जीटी से सबसे ज्यादा
अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई वनडे टीम में गुजरात टाइटंस से कप्तान शुभमन गिल के अलावा वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं टेस्ट टीम में कप्तान शुभमन गिल के अलावा साई सुदर्शन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार और गुरनूर बराड़ को मौका मिला है और ये सभी गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई
टीम के एलान के बाद सोशल मीडिया पर गुजरात टाइटंस लॉबी को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
- कुछ यूजर्स का मानना है कि चयन पूरी तरह प्रदर्शन और फॉर्म के आधार पर हुआ है।
- फैंस का कहना है कि जीटी के कई खिलाड़ियों ने पिछले दो सीजन में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है।
- खासकर शुभमन गिल, साई सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा लगातार भारतीय टीम के प्लान का हिस्सा रहे हैं।
- फैंस का कहना है कि अगर खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं तो किसी फ्रेंचाइजी से जुड़े होने पर सवाल नहीं उठने चाहिए।
- वहीं, कुछ यूजर्स ने मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। कई यूजर्स ने लिखा कि 'मुंबई लॉबी खत्म, अब गुजरात लॉबी शुरू।'
- अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अफगानिस्तान सीरीज में ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से चयन को सही साबित कर पाते हैं या नहीं।