फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान से सामने को लेकर उत्साहित हैं तिलक, नामीबिया के खिलाफ बुमराह की उपलब्धता पर भी की बात

Wed, 11 Feb 2026 09:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तिलक वर्मा 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा कि टीम तैयारियां पूरी हैं और भारतीय खिलाड़ी इस मैच के लिए तैयार हैं।
Register For Event
विज्ञापन
तिलक वर्मा-पाकिस्तान टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा है कि टीम पूरी तरह तैयार और उत्साहित है। पाकिस्तान द्वारा पहले इस मैच के बहिष्कार की अटकलों के बाद अब तस्वीर साफ हो चुकी है और मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ मैच खेलेंगे अभिषेक शर्मा? तिलक वर्मा ने दिया स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट; जानिए

'हम तैयार हैं'
नामीबिया के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर तिलक ने कहा, 'सच कहूं तो हम बहुत उत्साहित हैं। हमें एक दिन पहले ही पता चला कि मैच होगा। हम तैयार हैं। हम सभी टीमों को देख रहे हैं, उनके गेंदबाजों और बल्लेबाजों का विश्लेषण कर रहे हैं। अब हम पूरी तरह मैच जोन में हैं और योजना बन चुकी है।'

इस दौरान तिलक ने भारतीय टीम की तैयारियों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि टीम हर मैच को एक-एक कर देख रही है। तिलक ने आगे कहा, 'हमारे पास वीडियो विश्लेषण और तकनीक है। हम देखेंगे कि पिच कैसा व्यवहार कर रही है और उसी हिसाब से तय करेंगे कि किन गेंदबाजों को निशाना बनाना है और कौन-से शॉट खेलने हैं।' हालांकि, भारत के सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे ने माना था कि पाकिस्तान को श्रीलंका में लंबे समय से ठहरने का फायदा मिल सकता है, लेकिन तिलक ने कहा कि भारतीय टीम परिस्थितियों के लिए तैयार है।

अपनी बल्लेबाजी पर भी की बात
अपनी बल्लेबाजी भूमिका पर बात करते हुए तिलक ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ एंकर की भूमिका भी निभा सकते हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ भारत ने शुरुआती छह विकेट जल्दी गंवा दिए थे, जिसके बाद टीम ने संभलकर जीत दर्ज की थी। उन्होंने आगे कहा, 'हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि अगर विकेट जल्दी गिरें तो हमें संभलकर खेलना होगा। सूर्यकुमार भैया और मैं जरूरत पड़ने पर एंकर की भूमिका निभा सकते हैं।'

बुमराह की होगी वापसी
तिलक ने यह भी पुष्टि की कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए फिट हैं। उन्होंने कहा, 'बुमराह कल के मैच के लिए फिट और उपलब्ध हैं।' चोट से वापसी कर रहे तिलक ने अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ 24 गेंदों में 38 रन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 गेंदों में 48 रन बनाकर अपनी फॉर्म दिखाई। उन्होंने कहा, 'विश्व कप टीम में वापसी कर खुश हूं। मेरा एक ही लक्ष्य है, टीम को कप जिताने में मदद करना। जब मैं टीम से बाहर था, तब भी भारत के लिए मैच जिताने की कल्पना करता था।'
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें