फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल क्रिकेट में बड़ा बदलाव: संदीप लामिछाने बने वनडे कप्तान; रोहित पौडेल की जगह संभाली कमान

Tue, 11 Aug 2026 08:34 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संदीप लामिछाने को नेपाल का नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है और वह रोहित पौडेल की जगह टीम की कमान संभालेंगे। लामिछाने की कप्तानी में नेपाल 30 अगस्त से मलयेशिया में होने वाले एसीसी मेंस प्रीमियर कप 2026 में अभियान की शुरुआत करेगा।
Register For Event
विज्ञापन
नेपाल क्रिकेट में बदलाव - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल क्रिकेट में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (सीएएन) ने स्टार लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को टीम का नया वनडे कप्तान नियुक्त किया है। लामिछाने लंबे समय से टीम की कप्तानी कर रहे रोहित पौडेल की जगह लेंगे। उनकी कप्तानी का पहला बड़ा कार्यभार मलयेशिया में होने वाला एसीसी मेंस प्रीमियर कप 2026 होगा, जिसका आयोजन 30 अगस्त से 12 सितंबर तक किया जाएगा। 26 वर्षीय लामिछाने इससे पहले भी नेपाल की वनडे टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने 14 वनडे में टीम की अगुआई की थी, जिसके बाद 2022 के अंत में रोहित पौडेल ने कप्तानी संभाली थी। अब एक बार फिर लामिछाने को टीम की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


77 वनडे में 154 विकेट, शानदार रिकॉर्ड
संदीप लामिछाने नेपाल के सबसे अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने अब तक 77 वनडे मैचों में 154 विकेट हासिल किए हैं। वह नेपाल की ओर से सबसे तेज 150 वनडे विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज हैं। इसके अलावा लामिछाने नेपाल के पहले ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट का आंकड़ा पार किया है। ऐसे में उनके अनुभव को देखते हुए वनडे टीम की कप्तानी सौंपना नेपाल क्रिकेट के लिए अहम फैसला माना जा रहा है।

रोहित पौडेल का कार्यकाल भी रहा सफल
लामिछाने से कप्तानी वापस लेने के बावजूद रोहित पौडेल का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा। उनकी कप्तानी में नेपाल ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 में शानदार वापसी की थी। नेपाल ने लीग-2 के अपने आखिरी 12 मुकाबलों में से 11 में जीत दर्ज की थी और इसके दम पर टीम ने जून 2023 में जिम्बाब्वे में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए सीधे क्वालीफाई किया था। बल्लेबाजी में भी पौडेल ने मध्यक्रम में टीम के लिए भरोसेमंद एंकर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


प्रीमियर कप से शुरू होगी लामिछाने की नई पारी
संदीप लामिछाने की नई कप्तानी पारी एसीसी मेंस प्रीमियर कप 2026 से शुरू होगी। टूर्नामेंट का आयोजन 30 अगस्त से 12 सितंबर तक मलयेशिया में किया जाएगा। यह प्रीमियर कप का तीसरा संस्करण होगा। इस बार प्रतियोगिता 50 ओवर के प्रारूप में खेली जाएगी, जैसा कि 2023 के पहले संस्करण में हुआ था। नेपाल ने 2023 में अपनी मेजबानी में आयोजित उद्घाटन संस्करण का खिताब जीता था।

नेपाल की टीम में कई बदलाव
प्रीमियर कप के लिए घोषित नेपाल की टीम में कई बदलाव किए गए हैं। कुशल भुर्तेल, भीम शार्की, नंदन यादव और बिनोद भंडारी को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं सोमपाल कामी और आरिफ शेख की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा देव खनाल, शेर मल्ला, सुंदिप जोरा और बसीर अहमद को भी टीम में शामिल किया गया है।

एसीसी मेन्स प्रीमियर कप 2026 के लिए नेपाल की टीम
संदीप लामिछाने (कप्तान), आसिफ शेख, अर्जुन कुमाल, रोहित पौडेल, देव खनाल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सुंदिप जोरा, बसीर अहमद, ईशान पांडे, गुलशन झा, शेर मल्ला, ललित राजबंशी, करण केसी और हेमंत धामी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें