फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान की सेहत से चिंतित मोईन खान: पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज की जेल अधिकारियों से अपील, भावुक संदेश किया पोस्ट

Sun, 30 Aug 2026 03:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान ने इमरान खान के समर्थन में आवाज उठाई है। मोईन ने सरकार और जेल अधिकारियों से अपील की है कि पूर्व कप्तान को उचित मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाए।
Register For Event
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान ने साल 1992 में पाकिस्तान को वनडे विश्व कप का खिताब जिताने वाले कप्तान इमरान खान की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार और जेल अधिकारियों से अपील की है कि 73 वर्षीय इमरान को तुरंत और उचित मेडिकल देखभाल सुनिश्चित की जाए। मोईन खान उस टीम का अहम हिस्सा रहें हैं, जिसने वनडे विश्व कप खिताब जीता था। 
विज्ञापन


मोईन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक भावुक वीडियो संदेश जारी करते हुए क्रिकेट जगत से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थन में एकजुट होने की अपील की। इमरान अगस्त 2023 से भ्रष्टाचार के आरोपों में रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। हालांकि, इन आरोपों से इमरान लगातार इनकार करते आए हैं। 
Trending Videos

मोईन बोले- इमरान को उचित इलाज का अधिकार
मोईन ने कहा, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे कप्तान इमरान खान अभी अदियाला जेल में हैं और उनकी हालत काफी खराब है। मैं एक बार फिर अधिकारियों, पाकिस्तान सरकार और अदियाला जेल चलाने वाले सभी लोगों से अपील करता हूं। मेरी गुजारिश है कि हमारे कप्तान के अधिकारों का सम्मान किया जाए, एक पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के नागरिक के तौर पर उन्हें मेडिकल देखभाल का अधिकार है। उन्हें जिस भी चीज की जरूरत हो, उसका ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके अलावा, मैं दूसरे क्रिकेटर्स से भी अपील करता हूं कि वे आगे आकर उनके समर्थन में अपनी आवाज उठाएं। पाकिस्तान क्रिकेट में इमरान खान का योगदान बहुत बड़ा है और उनके दौर में खेलने वाले हम सभी लोगों ने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है।

इमरान खान और जावेद मियांदाद - फोटो : ANI/twitter screengrab
मियांदाद भी उतरे थे समर्थन में 
मोईन की यह अपील, महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद की ऐसी ही अपील के बाद और दुनिया भर में बढ़ती चिंता के बीच आई है। हाल ही में भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तानों सहित 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक खुला पत्र लिखकर इमरान के लिए उचित स्वास्थ्य सेवा और संवैधानिक सुरक्षा की मांग की थी। पूर्व कप्तानों को ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस का भी सार्वजनिक समर्थन मिला है। यह पत्र फरवरी में 14 पूर्व कप्तानों द्वारा लिखे गए पत्र के बाद लिखा गया था, लेकिन उस पर पाकिस्तान सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला था।
विज्ञापन

इमरान की सेहत पर तब काफी ध्यान दिया जाने लगा जब पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में उन्हें इस्लामाबाद के शिफा अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया। इसके बजाय, उन्हें सरकारी पीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया और फिर तुरंत जेल वापस भेज दिया गया। इस राजनीतिक घटनाक्रम का असर लॉर्ड्स में चल रहे टेस्ट मैच पर भी पड़ा, जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने स्काई स्पोर्ट्स के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का कारण यह था कि चैनल ने पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान इमरान के बेटों सुलेमान और कासिम खान का इंटरव्यू प्रसारित किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें