टीम इंडिया के बल्लेबाज करुण नायर कोरोना वायरस से पूरी तरह उबर गए हैं। अब वो अगले सप्ताह अपनी आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के साथ यूएई रवाना होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
करुण कोरोना संक्रमित पाए गए थे, लेकिन आठ अगस्त को हुई जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो सप्ताह तक आइसोलशन में रहने के बाद नायर ने कोरोना को मात दी है। हालांकि अभी उन्हें तीन और टेस्ट से गुजरना होगा।
विज्ञापन
3 of 4
किंग्स इलेवन टीम प्रबंधन ने यूएई जाने से पहले यह प्रोटोकॉल तय किया है। जिसके अनुसार सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को तीन बार कोरोना की जांच से गुजरना होगा। टीम के साथ सिर्फ वही खिलाड़ी यूएई के लिए उड़ान भर पाएंगे, जो कोरोना टेस्ट में पास होंगे।
ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार नायर बंगलूरू से एक चार्टर फ्लाइट में चंद लोगों के साथ बैठकर पहले दिल्ली जाएंगे और फिर वहां से उनके साथ और खिलाड़ी जुड़ेंगे।