फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026 Auction Date: आ गई तारीख...इस दिन होगा 77 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला, कहां होगी मिनी नीलामी?

Sat, 15 Nov 2025 10:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ी रिटेंशन विंडो 15 नवंबर को बंद हो गई। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मिनी नीलामी से पहले अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस बार कुल 173 खिलाड़ियों को टीमों ने अपने साथ बनाए रखा है, जिनमें 49 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
Register For Event
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी 2026 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए खिलाड़ी रिटेंशन विंडो 15 नवंबर को बंद हो गई। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मिनी नीलामी से पहले अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस बार कुल 173 खिलाड़ियों को टीमों ने अपने साथ बनाए रखा है, जिनमें 49 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में टीमों के पास कुल मिलाकर 237.55 करोड़ का पर्स उपलब्ध होगा, जिसके आधार पर 77 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकेगा। हर टीम अधिकतम 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड रख सकती है।
विज्ञापन

सबसे बड़ा पर्स किसके पास?
आगामी नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे बड़े पर्स के साथ एंट्री करेगी। उनके पास ₹64.3 करोड़ उपलब्ध हैं और वे अधिकतम 13 स्लॉट भर सकते हैं, जिनमें 6 विदेशी स्लॉट भी शामिल हैं। दूसरे नंबर पर है चेन्नई सुपर किंग्स, जिनके पास ₹43.4 करोड़ का पर्स है और वे अधिकतम 9 नए खिलाड़ी खरीद सकते हैं।

कब और कहां होगा ऑक्शन?
IPL 2026 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आयोजित किया जाएगा। यह ऑक्शन कई बड़े खिलाड़ियों की बोली को लेकर रोमांचक होने वाला है, खासकर उन टीमों के लिए जिनके पास बड़ा पर्स और कई खाली स्लॉट मौजूद हैं।
विज्ञापन

आईपीएल 2026: सभी टीमें, सैलरी कैप और उपलब्ध स्लॉट्स

टीमें रिटेन खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ी कुल खर्च उपलब्ध पर्स उपलब्ध स्लॉट विदेशी स्लॉट
CSK 16 4 81.6 करोड़ 43.4 करोड़ 9 4
DC 17 3 103.2 करोड़ 21.8 करोड़ 8 5
GT 20 4 112.1 करोड़ 12.9 करोड़ 5 4
KKR 12 2 60.7 करोड़ 64.3 करोड़ 13 6
LSG 19 4 102.05 करोड़ 22.95 करोड़ 6 4
MI 20 7 122.25 करोड़ 2.75 करोड़ 5 1
PBKS 21 6 113.5 करोड़ 11.5 करोड़ 4 2
RCB 17 6 108.6 करोड़ 16.4 करोड़ 8 2
RR 16 7 108.95 करोड़ 16.05 करोड़ 9 1
SRH 15 6 99.5 करोड़ 25.5 करोड़ 10 2
कुल 173 49 1012.45 करोड़ 237.55 करोड़ 77 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें