फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव सुथार का कीर्तिमान: कम मैचों में टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल

Wed, 19 Aug 2026 03:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

सार

भारतीय टीम के स्पिनर मानव सुथार ने गॉल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका के खिलाफ सुथार ने मैच में कुल 10 विकेट लिए। सुथार ने अब तक भारत के लिए सिर्फ दो ही टेस्ट खेले हैं, लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दम दिखाया है।
Register For Event
विज्ञापन
मानव सुथार - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के लेफ्ट ऑर्म स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया। सुथार ने इस मैच की दोनों पारी मिलाकर 10 विकेट लिए। वह डेब्यू के बाद कम मैचों में टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। इतना ही नहीं सुथार 28 साल पूरा करने से पहले विदेशी धरती पर टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय हैं। 
विज्ञापन

भारतीय टीम ने अपना 600वां टेस्ट जीता - फोटो : IANS
भारत की जीत में चमके सुथार
भारतीय टीम ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने पांचवें दिन श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रनों पर ढेर की और 165 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहे। भारत के लिए इस मैच में देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से और मानव सुथार ने गेंद से जोरदार प्रदर्शन किया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में 178 रन की बढ़त हासिल थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए और कुल 371 रन की बढ़त हासिल की और इस तरह श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन श्रीलंका की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

शुरुआती दो टेस्ट में ही दिखाया कमाल
सुथार ने भारत के लिए अब तक सिर्फ दो टेस्ट मैच ही खेले हैं। वह शुरुआती दो मैचों के बाद सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट हासिल करने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में शीर्ष पर नरेंद्र हिरवानी और अक्षर पटेल हैं जिन्होंने अपने शुरुआती दो टेस्ट के बाद कुल तीन-तीन बार पारी में पांच विकेट लिए थे। वहीं, सुथार के अलावा एल शिवारामाकृष्णा और मोहम्मद निसार ने भी शुरुआती दो टेस्ट मैच के बाद भारत के लिए दो बार पारी में पांच-पांच विकेट लिए हैं।  

दूसरे मैच में ही झटके 10 विकेट
सुथार उन भारतीय गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने कम मैचों में ही मुकाबले में 10 विकेट लेने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिय है। भारत के लिए नरेंद्र हिरवानी ने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में 10+ विकेट लिए थे। हिरवानी ने उस मैच में 136 रन देकर 16 विकेट लिए थे। वहीं, सुथार, शिवरामाकृष्णा, अक्षर और श्रीनिवास वेंकटराघवन ने अपने दूसरे मैच में ही मेडल 10 विकेट हॉल पूरा किया। 
विज्ञापन

विदेश में टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले सातवें भारतीय स्पिनर
मानव सुथार सातवें भारतीय स्पिनर हैं जिन्होंने विदेशी धरती पर टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए हैं। सुथार के अलावा रविचंद्रन अश्विन, बिशन सिंह बेदी, ईरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने ऐसा किया है। अश्विन विदेशी धरती पर दो बार टेस्ट में 10 विकेट ले चुके हैं। सुथार की उम्र 24 साल 16 दिन है और वह 28 साल पूरे करने से पहले ऐसा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले सुथार छठे गेंदबाज हैं। कुंबले और हरभजन दो बार श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 10 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें