फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs SA A Live: दक्षिण अफ्रीका ए ने हासिल की तीन सफलता, म्हात्रे ने खेली अर्धशतकीय पारी; पंत की वापसी

Fri, 31 Oct 2025 02:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

India-A vs South Africa A Multiday First Class Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका की ए टीमों के बीच पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। दक्षिण अफ्रीका ए टीम की पहली पारी 309 रन पर ऑलआउट हो गई है और भारत ए की टीम बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी।
Register For Event
विज्ञापन
तनुष कोटियान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका ए ने भारत ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन वापसी की है। आयुष म्हात्रे और साई सुदर्शन ने भारत ए को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ए ने भारत ए को तीन झटके दे दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रजत पाटीदार के साथ ऋषभ पंत मौजूद हैं। पंत इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्होंने इस मैच से वापसी की है। भारत ए ने फिलहाल पहली पारी में तीन विकेट पर 148 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


आयुष म्हात्रे ने पहली पारी में अर्धशतक लगाया है। आयुष ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। म्हात्रे और सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हुई। म्हात्रे 65 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। साई सुदर्शन भी 32 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ए ने भारत ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में नौ विकेट पर 299 रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन टीम की पारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और गुरनूर बरार ने ओखुले केले को आउट कर टीम को ऑलआउट कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ए के लिए जॉर्डन हर्नमैन, जुबैर हम्जा और रुबीन हर्नमैन ने अर्धशतक लगाए। जॉर्डन ने 71 रन बनाए, जबकि हम्जा ने 66 और रुबीन ने 54 रन बनाए। इसके अलावा तियान वान वुरेन ने 46 रनों का योगदान दिया। शेपो मोरेकी आठ रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए तुनष कोटियान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि मानव सुथार और गुरनुर बरार को दो-दो विकेट मिले। खलील अहमद और अंशुल कंबोज को एक-एक सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें