फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs AUS Ashes Test: तीसरे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड 43 रन से पीछे; ऑस्ट्रेलिया की नजरें मैच जीतने पर

Sat, 06 Dec 2025 06:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में छह विकेट खोकर 134 रन बनाए हैं और वह 43 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय कप्तान बेन स्टोक्स (4) और विल जैक्स (4) मौजूद हैं।
Register For Event
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के नाबाद शतक और जैक क्राउली के अर्धशतक की मदद से 334 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने जैक वीदरएल्ड, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 511 रन बनाए और इंग्लैंड पर 177 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में छह विकेट खोकर 134 रन बनाए हैं और वह 43 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय कप्तान बेन स्टोक्स (4) और विल जैक्स (4) मौजूद हैं। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की नजरें जल्दी समेटने पर होंगी, जिससे वह पारी से जीत दर्ज कर सके। अगर किसी तरह इंग्लैंड बढ़त लेने में सफल भी होता है तो ऑस्ट्रेलिया चाहेगी कि उसे ज्यादा बड़ा लक्ष्य न मिले, जिससे वह पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें