क्रिकेट बोर्डों का संयुक्त बयान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए संयुक्त बयान जारी किया। बयान में कहा गया, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के सभी लोग बॉन्डी बीच में हुई दुखद घटना से स्तब्ध हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके दोस्तों-परिवारों, यहूदी समुदाय और ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ हैं। इस बेहद कठिन समय में हम सभी प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं।'