फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

डाटा सेंटरों का एक पहलू यह भी: एआई की तरक्की से होगा पर्यावरणीय नुकसान, नागरिकों के हित न हों नजरअंदाज

पंकज चतुर्वेदी
Updated Fri, 27 Nov 2026 07:00 AM IST

सार

भारत को एआई और डाटा सेंटरों के क्षेत्र में आगे बढ़ना ही होगा, लेकिन विकास की दौड़ में पर्यावरण और स्थानीय नागरिकों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
Register For Event
विज्ञापन
विज्ञापन
AI Agents - फोटो : अमर उजाला प्रिंट


एआई के बढ़ते इस्तेमाल के साथ भारत में बड़े डाटा सेंटरों की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है। लेकिन आधुनिक एआई डाटा सेंटर सामान्य डाटा सेंटरों से अधिक ऊर्जा की मांग करते हैं। डिजिटल भुगतान, ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन बैंकिंग और एआई सेवाओं के विस्तार के साथ इसकी जरूरत और बढ़ने की संभावना है। देश में डाटा सेंटर विकसित होने से डाटा के भंडारण और प्रसंस्करण पर घरेलू नियंत्रण मजबूत हो सकता है। सरकार इस क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन दे रही है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, एक सामान्य एआई डाटा सेंटर लगभग एक लाख घरों के बराबर बिजली का उपयोग कर सकता है। ऐसे में, यदि नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार समान गति से नहीं हुआ, तो कोयले पर निर्भरता बढ़ सकती है। इसका असर भारत के पर्यावरणीय लक्ष्यों और वर्ष 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन हासिल करने की प्रतिबद्धता पर पड़ सकता है। पानी की समस्या भी कम गंभीर नहीं है। भारत के कई शहर पहले से ही भूजल की कमी और जल संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे में बड़े डाटा सेंटरों की पानी की जरूरत पूरी करते हुए स्थानीय नागरिकों और किसानों के हितों की रक्षा करना एक बड़ी चुनौती होगी। 


डाटा सेंटरों से निकलने वाली गर्मी का आसपास के तापमान पर असर पड़ सकता है। लगातार चलने वाली मशीनों और जनरेटरों से शोर तथा वायु प्रदूषण की समस्या भी पैदा हो सकती है। इसके अतिरिक्त बैटरियों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और कूलिंग सिस्टम से निकलने वाले कचरे का सुरक्षित निपटान भी जरूरी है। बेशक बड़े डाटा सेंटरों से देश को निवेश, बेहतर डिजिटल सेवाओं और तकनीकी विकास का लाभ मिलता है, लेकिन इनका सीधा प्रभाव उस क्षेत्र के लोगों पर पड़ता है, जहां इन्हें स्थापित किया जाता है।  ऐसे में, भारत में डाटा सेंटरों के लिए स्पष्ट और बाध्यकारी राष्ट्रीय पर्यावरणीय मानकों की आवश्यकता है। पर्यावरण प्रभाव आकलन की मौजूदा व्यवस्था में एआई डाटा सेंटरों के विशेष प्रभावों को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट प्रावधान होने चाहिए। कूलिंग के लिए आधुनिक लिक्विड कूलिंग तकनीक, पानी का पुनर्चक्रण और उपचारित अपशिष्ट जल का उपयोग बढ़ाया जा सकता है। बिजली की जरूरत पूरी करने के लिए नवीकरणीय स्रोतों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। स्वतंत्र पर्यावरणीय ऑडिट से उनकी जवाबदेही भी तय हो सकेगी। भारत को एआई और डाटा सेंटरों के क्षेत्र में आगे बढ़ना ही होगा, लेकिन विकास की दौड़ में पर्यावरण और स्थानीय नागरिकों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। असली विकास वही है, जिसमें तकनीक और अर्थव्यवस्था आगे बढ़ें, लेकिन आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी, हवा और प्राकृतिक संसाधन भी सुरक्षित रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next