बहरहाल, शिक्षा, शिक्षण पद्धतियां और शिक्षा को लेकर जागरूकता को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन ने अपने खास कार्यक्रम नजरिया 2019 में शिक्षा के क्षेत्र में अलग नजरिया रखने वाले और पारंपरिक तरीकों से हटकर समाज में बच्चों को शिक्षित करने वाले सोनम वांगचुक को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया है।
सोनम वांगचुक वो शख्सियत हैं जिन्होंने शिक्षा को लेकर जमीन पर बदलाव किया। कभी जिस समाज में दसवीं में केवल 5 फीसदी छात्र पास हो रहे थे, वहं सोनम ने अपनी मेहनत और नजरिये के बूते कुछ ही वर्षों में इस प्रतिशत को 75 फीसदी तक लाकर खड़ा कर दिया।
सरकारी शिक्षा व्यवस्था को नई सोच से बदला
सरकारी शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए सरकार, ग्रामीण समुदायों और लोगों के सहयोग के जरिए साल 1994 में ऑपरेशन न्यू होप शुरू करने का श्रेय सोनम वांगचुक को ही दिया जाता है। सोनम वांगचुक ने बर्फ-स्तूप तकनीक का आविष्कार किया है जो कृत्रिम हिमनदों (ग्लेशियरों) का निर्माण करता है, इन बर्फ के ढेरों को सर्दियों के पानी को एकत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
बता दें कि फिल्म थ्री इडियट्स में आमिर खान का किरदार फुंगसुक वांगडू इन्हीं की जिंदगी से प्रेरित था। सोनम वांगचुक रोलैक्स अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। साल 2016 नवंबर माह में सोनम वांगचुक को रोलेक्स अवॉर्ड के लिए चुना गया था। इस पुरस्कार के रूप में उन्हें 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। सोनम वांगचुक ऐसे बच्चों को मौका देने के लिए लोकप्रिय हैं, जिनमें ढेर सारी प्रतिभाएं होने के बावजूद मौका नहीं मिल पाता है।
बता दें कि 26 मई, 2018 को अमर उजाला फाउंडेशन और माइन्ड्स इग्नाइटेड के संयुक्त तत्वावधान में इंडिया इस्लामिक सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित नज़रिया कार्यक्रम देश में अपनी तरह का सबसे अलग और अनूठा कार्यक्रम था। यह हिंदी में आयोजित होने वाला पहला ऐसा कार्यक्रम था जिसमें अमर उजाला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं को युवाओं को सुनने का मौका मिला। इस कार्यक्रम में रक्षित टंडन, मनिका बत्रा, मनोज मुतशिर, पायल ठाकुर और इम्तियाज अली शामिल हुए।
कार्यक्रम के दूसरे भाग में 25 मार्च 2018 को आगरा में आयोजित कार्यक्रम में इस आयोजन में मनोरंजन, टेक्नॉलॉजी, साइबर सुरक्षा, नागरिक अधिकार, स्वास्थ्य, परिवार और समाज जीवन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए। इस कार्यक्रम में पवन दुग्गल भी शामिल हुए जो दुनिया के चार सबसे सम्मानित और जानकार साइबर वकीलों में से एक माने जाते हैं।
बता दें कि पवन दुग्गल ने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हुए साइबर कानूनों के क्षेत्र में लगातार बेहद अहम काम किया। इसी तरह मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी शैक्षणिक विशेषज्ञों में से एक और फोर्टिस हेल्थकेयर के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. समीर पारीख भी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त कथक कलाकार दिव्या गोस्वामी दीक्षित शामिल हुईं थीं।