धौलावीरा: सन् 1967 के आसपास पुरातत्वविद जगत पति जोशी ने इस सभ्यता के अवशेषों का पता लगाया।
- फोटो : राजेश बादल
सात बार उत्थान और पतन
जाने-माने पत्रकार शंभूनाथ शुक्ल मिजाज़ से यायावर हैं। अतीत के इन दस्तावेजों को पढ़ने में उनकी ख़ास दिलचस्पी रहती है। जब कोरोना ने इस देश पर हमला बोला, उसके चंद रोज़ पहले ही वे धौलावीरा में पूर्वजों की विरासत खोजने गए थे। लौटे तो वहां के अनमोल ख़ज़ाने के साथ। कुछ अनुभव उनके और तस्वीरें उनके सह यात्री उत्कर्ष तिवारी ने अपने कैमरे के ज़रिए दुनिया तक पहुंचाई।
शम्भू नाथ जी बताते हैं-
"इस नगर ने सात बार उत्थान और पतन देखा। चौथा और पांचवां चरण चरमोत्कर्ष था। फिर यह नगर सिकुड़ने लगा और 1900 ईसा पूर्व के आस-पास यह एक छोटा-सा नगर रह गया और गांव का रूप लेते-लेते विलुप्त हो गया। सन् 1967 के आसपास पुरातत्वविद जगत पति जोशी ने इस सभ्यता के अवशेषों का पता लगाया।
अब धोलावीरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सभ्यता की नुमाइंदगी कर रहा है।
- फोटो : राजेश बादल