फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी बचाने में अनियंत्रित टेंपो पलटा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्राम बरालोकपुर में बुधवार तड़के मवेशी को बचाने में अनियंत्रित टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब चार बजे इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरालोकपुर में मवेशी को बचाने में अनियंत्रित टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। घायलों में लोकपुरा निवासी राधा कृष्ण और दीपक शामिल हैं। इनके अलावा मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के शमशेर गंज निवासी सुग्रीव भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन को सीधा करते ही मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) में भर्ती करवाया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें